भवाली में अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में लटका,डीएम भी जाम में फंसी

ख़बर शेयर करें

-भवाली भीमताल सड़क में तीन घण्टे लगा तीन किमी जाम

भवाली। भीमताल से अल्मोड़ा सस्ता गल्ले का राशन ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा लटका। जिससे आस पास के लोगो की चीख पुकार निकल गई। लोग घरों से बाहर निकल गए। चालक की सूझ बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रक के खाई में लटकने से घण्टो भीमताल भवाली सड़क में 3 किमी लंबा जाम लगा रहा। लोग तीन घण्टे तक जाम में फंसे रहे। क्रेन बुलाकर दोपहर 12 बजे ट्रक को निकालकर जाम खुलवाया जा सका। लोग घण्टो जाम लगने से परेशान रहे, छोटे बच्चों के लिए धूप में जाम लगने से मुसीबत रही। वही नकुचियताल की तरफ जा रही जिलाधिकारी वंदना भी कुछ देर जाम में फंसी रही। कोतवाल डी आर वर्मा ने बताया कि ट्रक लटकने से जाम की समस्या बन गई थी। पुलिस जाम खुलवाती रही।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page