आरटीओ कार्यालय में बाबू को घुस लेते पकड़ा

ख़बर शेयर करें

रामनगर एआरटीओ दफ्तर में विजिलेंस टीम ने प्रधान सहायक ललित मोहन आर्या को 2200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। प्रधान सहायक पर ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने सीओ अनिल मनराल के नेतृत्व में शुक्रवार शाम एआरटीओ दफ्तर में छापा मारा। सीओ ने बताया कि विजिलेंस की ट्रैप टीम प्रधान सहायक के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही थी। शुक्रवार को छापे के दौरान जांच में आरोप सही पाए गए। एआरटीओ दफ्तर में प्रधान सहायक ललित मोहन आर्या को रंगे हाथ 2200 रुपये लेते हुए पकड़ा है। आरोपी प्रधान सहायक काशीपुर के जसपुर खुर्द निवासी है। आरोप है कि वह एक ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के लिए रुपये मांग रहा था। इस पर ई-रिक्शा मालिक ने विजिलेंस से शिकायत की थी। खबर लिखे जाने तक विजिलेंस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही थी। आरोपी कर्मी चार वर्षों से रामनगर में तैनात है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page