भवाली। मानव और पशु कल्याण समिति ने रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ऑर्थोपेडिक डॉक्टर पंकज और फार्मासिस्ट अनिता बिष्ट ने मरीजो के बीपी सुगर की जांच की। मरीजो को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। 50 से अधिक मरीजो ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। उन्होंने लोगो घरों में साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने को कहा।
इस दौरान मानव और पशु कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव पंत, ममता पंत, कैलाश चंद्र, दीप चंद्र पांडेय,उमा बिष्ट, अनिता आर्या, मीना आर्या, पंकज आदित्य, तुलसी बिष्ट आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

