ज्योलिकोट गोलूधाम में देवी भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ख़बर शेयर करें

भवाली। ज्योलिकोट क्षेत्र के रोपड़ा गोलूधाम में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के माहौल में धूमधाम से किया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कथा व्यास आचार्य नीरज महादेव द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के चौथे दिन उन्होंने भगवती के विभिन्न स्वरूपों का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान नवरात्रि के महत्व, देवी कृपा से भक्तों के उद्धार की कथाएं और सिद्धिदात्री माता के स्वरूप पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि देवी भागवत कथा के श्रवण से भक्तों को सिद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर पंडित कैलाश जोशी, भास्कर तिवारी, कमल भट्ट, नीरज भट्ट, हर्षित जोशी और आशीष निर्मल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के यजमान ललित मोहन बिष्ट और महेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा कथा आयोजन में विशेष सहयोग दिया जा रहा है।
पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा स्थल पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page