क्रिकेटर रिंकू सिंह कैची धाम में अपने प्रशंसकों से मिले

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शनिवार को कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। बाबा की शिला के पास बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह भयु से मन्दिर की दिनचर्या की जानकारी ली। रंकु सिंह ने मन्दिर समिति को बताया कि कैची धाम के बारे में सुना था। आज बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कहा कि जितना सुना था उससे ज्यादा मन्दिर में आकर शान्ती मिली है। उन्होंने मंदिर दर्शन कर देश की सुख शांति के लिए बाबा से प्राथना की। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने कहा कि नीब करौरी बाबा हर किसी पर कृपा बरसाते है। कहा देश व विदेश के लोग हर साल हजारों की संख्या में आकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। शनिवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह ने बाबा के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि फिर जल्द बाबा के दर्शनों को कैची धाम आएंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

You cannot copy content of this page