कैंची धाम में पुलिस फोर्स बढ़ाने की करी मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। जिससे क्षेत्र में चोरी होने की घटनाएं भी बढ़ रही है। बाहरी राज्यो से आ रहे लोग सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर जाम की समस्या बन रहे हैं। हर दिन जाम से पुलिस के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। कैंची चौकी में एक चौकी प्रभारी, 3 हैडकांस्टेबल ही तैनात हैं। वही सीजन ड्यूटी के लिए एक महिला कांस्टेबल, एक एसआई, दो होमगार्ड, एक पीआर डी और सीपीयू दरोगा एक सिपाही तैनात किए गए हैं। स्थानीय व्यापारी भुवन तिवारी, बिंदु झा, हर्षित तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, रमेश किरौला स्थानीय लोगो ने हर दिन हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जल्द एसएसपी को पत्र भेजकर 15 जून से पहले फोर्स बढ़ाने को कहा जायेगा। बताया कि कैंची चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी के साथ मिलकर व्यापारी हर दिन अतिक्रमण बाहरी तत्वों के घूमने सत्यापन को लेकर अभियान चला रहे हैं। पुलिस लगातार गश्त कर व्यवस्थाओ को संभाल रही है। उन्होंने बताया कि भीड़ व यातायात को नियंत्रण करने के लिए फोर्स की अत्यंत आवश्यकता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page