कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार भवाली में दुर्घटनाग्रस्त

ख़बर शेयर करें

भवाली। अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग निगलाट में दो कारो की आमने सामने जोरदार भीड़नत हो गई। जिससे दोनो गाड़ियों के परचखके उड़ गए। दो लोगो को गंभीर चोट लग गई। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने 108 को फोन कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। दुर्घटना से हैवेनमे लम्बा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह शिप्रा रिलोरा गाजियाबाद सौरभ शर्मा कैंची धाम दर्शनो को जा रहे थे। अल्मोड़ा हाइवे निगलाट क्षेत्र में अल्मोडा से हल्द्वानी जा रहे पवन चौधरी के वाहन से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। 108 से दोनो को सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ जलीस अंसारी बताया कि सौरभ के कंधे में चोट थी, पवन के सर में चोट होने से हायर सेंटर रेफर किया गया है।कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि अभी किसी के यरफ से तहरीर नही आई है। तहरीर मिलने के बाद आगे काईवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page