घर से ड्यूटी के लिए निकले फ़ौजी की संदिग्ध मौत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर के कांडा निवासी 39 वर्षीय फौजी उमेश सिंह नगरकोटी की तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शनिवार दोपहर सिलिगुड़ी से घर लौटने के कुछ देर बाद अचानक से उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन निजी अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के 75साल बाद नगदलगाँव पहुंचेगी सड़कमंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ

कांडा निवासी कुंदन सिंह नगरकोटी ने बताया कि उनके भाई उमेश की तैनाती सेना में बतौर सिपाही सिक्किम में थी। उमेश 19 अक्तूबर को पंद्रह दिन की छुट्टी पूरी कर देवलचौड़ स्थित घर से डॺूटी जाने के लिए निकले थे। लेकिन शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर वापस लौट आए। उनके पास कोई सामान भी नहीं था। पता चला कि वह सिलीगुड़ी से ही वापस लौट आए थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ी तो परिवार वाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में मौत की वजह से स्पष्ट हो पाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page