दुःखद::आग लगने से 73 लोगो की मौत,घायलों की हालत भी गंभीर

ख़बर शेयर करें

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहानिसबर्ग में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से 73 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 52 लोग भी बुरी तरह झुलस गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

जिस इमारत में आग लगी, उसमें बड़ी संख्या में प्रवासी रहते थे। आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। रात होने के कारण ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे, इसलिए समय रहते आग का पता नहीं चल पाया। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आपात व बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जोहानिसबर्ग शहर की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मुलौदजी ने कहा कि अग्निशमन विभाग को बुधवार देर रात लगभग 130 बजे डेल्वर्स एंड अल्बर्ट्स मार्ग पर स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। हम आग बुझाने के क्रम में इमारत के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। आग से पांच मंजिला इमारत नष्ट हो गई। आग लगने के कारण बेघर हुए लोगों के रहने के लिए उचित इंतजाम किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page