सीओ संचार की सरकारी गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी चला रहे बीकॉम के छात्र की मौत

ख़बर शेयर करें

नगर में शनिवार शाम को ऊधमसिंह नगर में तैनात सीओ संचार की सरकारी गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी चला रहे बीकॉम के छात्र की मौत हो गई। छोई में हुए इस हादसे में स्कूटी सवार दूसरे युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर लोगों ने कोतवाली में हंगामा भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

शांति कुंज गली नंबर-4 निवासी तनुजा पंवार पत्नी स्व. चंदन पंवार के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को शाम को टाइल्स देखने के लिए उनका बड़ा बेटा अर्पित पंवार (19) अपनी स्कूटी से खताड़ी निवासी मिस्त्रत्त्ी वसीम (30) पुत्र मुश्ताक को लेकर बैलपड़ाव स्थित शोरूम जा रहा था। छोई में फूड बंगला रेस्टोरेंट के सामने ऊधमसिंह नगर के सीओ संचार रेबाधर मठपाल के सरकारी वाहन की स्कूटी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। वाहन में सीओ संचार भी बैठे थे। उन्होंने तुरंत कार को रुकवाया और पुलिसकर्मियों की मदद से स्कूटी सवार दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में वसीम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक सीओ पर नैनीताल जिले का भी चार्ज है। वह सरकारी काम से हल्द्वानी से रामनगर आ रहे थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page