भवाली सीएचसी के शौचालय में तीन चार माह का भ्रूण बहाकर दंपती फरार

ख़बर शेयर करें
  • भवाली सीएचसी के शौचालय में तीन चार माह का भ्रूण बहाकर दंपती फरार

भवाली। दुनिया की रोशनी देखने से पहले ही एक अजन्मी जिंदगी का अंत हो गया। भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार देर रात एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अस्पताल कर्मियों को भी स्तब्ध कर दिया। पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 26 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अस्पताल के शौचालय में तीन से चार माह के भ्रूण को बहा दिया और पति के साथ मौके से फरार हो गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब तीन बजे महिला अपने पति के साथ पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर सीएचसी पहुंची। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. गर्वित कुमार ने महिला का उपचार शुरू किया। इसी दौरान महिला शौचालय जाने की बात कहकर अंदर चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर चिकित्सकों को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर महिला ने गर्भवती होने की बात स्वीकार की। चिकित्सकों के अनुसार शौचालय में भ्रूण संबंधी अवशेष दिखाई दिए। डॉक्टरों का कहना है कि महिला बार बार यह कहती रही कि गर्भ में लड़की थी और उसने भ्रूण गिरा दिया। जब अस्पताल कर्मियों ने मामले का दस्तावेजीकरण करने के लिए फोटो और वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला और उसका पति अस्पताल से चले गए।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को भेज दी गई है।
यह घटना न केवल कानून बल्कि मानवता को भी झकझोर देने वाली है। जिस मासूम ने अभी इस दुनिया में कदम भी नहीं रखा था, उसकी जिंदगी जन्म लेने से पहले ही खत्म हो गई। अब पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और इसके पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page