एसएसपी की अध्यक्षता में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग, चार मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

एसएसपी की अध्यक्षता में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग, चार मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
हल्द्वानी। महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित जांच और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन, हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का मासिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। काउंसलिंग की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की।
सत्र में ऐच्छिक ब्यूरो की सदस्य डॉ. नंदिता अरेकल, डॉ. रश्मि पंत (मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी) तथा अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा मौजूद रहे।
महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी की प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता कुंवर ने ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष कुल नौ प्रकरण प्रस्तुत किए। सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग के लिए उपस्थित हुए, जहां उनकी समस्याओं और पक्षों को विस्तार से सुना गया।
काउंसलिंग के बाद चार मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए। दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराकर उनका निस्तारण किया गया, जबकि तीन मामलों को अग्रिम आदेश के लिए न्यायालय भेजा गया।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नैनीताल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, उन्हें न्याय दिलाने तथा पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवेदनशीलता और प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page