भ्रष्टाचारी जेल जाने के लिए रहे तैयार

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचारी या तो सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें। यह बात उन्होंने ऋषिकुल मैदान में विकास संकल्प पर्व में कही।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

उन्होंने एनआरएलएम के तहत लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को दो लाख, उद्यान विभाग से दरम्यान सिंह को 50 हजार, ग्रामोत्थान परियोजना से उजाला सीएलएफ को 21 लाख, आस्था सीएलएफ को 6 लाख, मत्स्य विभाग से अजीत कौर को 4.2 लाख रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही कृषि विभाग से तरुण सिंह को 10 लाख, पशुपालन विभाग से मीनाक्षी देवी को 30 लाख, बाल विकास विभाग से चंचल तोमर को 51 हजार, सहकारिता विभाग से आकाश कश्यप को 1.60 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। पीएम आवास योजना में मीना को आवास की चाबी सौंपी गई। इस मौके पर सांसद कल्पना सैनी, डॉ.नरेश बंसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page