गरमपानी खैरना से 6 दिन पहले हुई थी शादी, युवक सड़क किनारे मिला बेहोश, अस्पताल में मौत

ख़बर शेयर करें

वर्तमान युवा छोटी छोटी बातों को भी बर्दाश्त नही कर पाते। आज का युवा घर वालो के डांटने छोटी कहासुनी में आत्मघाती कदम उठानेंक लिए बेबश हो जाते हैं। एक युवा घर से कुछ दूर जंगल में एक युवक अंतिम सांसें गिन रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । छह दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जतायी है । कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बजुनिया हल्दू कोटाबाग निवासी नीरज 27 किसान था। 11 जून को उनकी शादी गरमपानी की खैरना निवासी युवती से हुई थी। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे के बीच नीरज घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में बेसुध जमीन पड़ा मिला। एक व्यक्ति ने जब नीरज को देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया , जहां दोपहर 1:20 बजे उन्होने दम तोड़ दिया। परिवार की जानकारी के अनुसार15 जून को नीरज सुबह घर से निकला था और काफी देर तक घर नहीं लौटा था ।पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत होने की आशंका जताई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page