एसओ और पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट, गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

मालिक और किरायेदार के विवाद में बीच बचाव करने गई क्लेमनटाउन पुलिस के साथ एक पक्ष ने मारपीट कर दी। इस हमले में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी ‘घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपियों पर गुंडा ऐक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, क्लेम टाउन क्षेत्र में किराये पर रहने वाले दो युवक मकान मालिक से परेशान होकर थाने आए थे। आरोप था कि कमरा छोड़ने के बाद भी उन्हें धमकाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने मकान मालिक को भी बुला लिया। मकान मालिक का कहना था कि युवकों ने किराये पर रहते समय कुछ नुकसान किया है, जिसकी भरपाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हॉर्टी-टूरिज्म कार्यों का दर्जा राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

आरोपियों के खिलाफ क्लेमनटाउन 04 पुलिस गुंडा एक्ट में करेगी कार्रवाई

■ क्लेमनटाउन थाने में मकान मालिक और किरायेदारों के बीच हुआ विवाद ■ बीच-बचाव करने वाले पुलिसकर्मियों से अभद्रता, चार के खिलाफ मुकदमा

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और वो बाहर चले गए। सहमति बनी और वो बाहर चले गए। आरोप है कि इस दौरान मकान मालिक और उसके संग युवकों ने किरायेदार युवकों के साथ हाथापाई शुरू कर दी । किरायेदार वापस थाने के अंदर आ गए। सिपाई ने मकान मालिक से कारण पूछा तो आरोपियों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। आरोप है कि एसओ शिशुपाल सिंह

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में लहराया तराई का कटहल, भवाली में काश्तकार के पेड़ पर लगा 25 किलो का कटहल

राणा और पांच पुलिसकर्मियों से मारपीट हुई, जिससे वे जख्मी हो गए। सूचना पर दूसरे थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि मामले में आरोपी विनय फर्त्याल, धन सिंह फर्त्याल, वरुण फर्त्याल और अरुण फर्त्याल निवासी सोसायटी एरिया क्लेमनटाउन देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page