रामगढ़ के पटवारी को 6 लाख बकाया नही देने पर ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

भवाली। निर्माणाधीन मकान के बकाया रुपये ठेकेदार द्वारा मकान मालिक रामगढ़ क्षेत्र के पटवारी सुरेश चंद्र सनवाल को नही देने पर उन्होंने एसएसपी को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पत्र लिख कहा कि 3 अक्टूबर 2021 को गुलजारपुर बंकी, तहसील कालाढूंगी में मकान बनाने को ठेकेदार सुरेंद्र बोरा, बलवंत सिंह के साथ एग्रीमेंट किया था। बलवंत बिष्ट आर्किटेक्ट द्वारा मानचित्र बनाया गया था। जिसका कुल क्षेत्रफल 2837 28 स्क्वेयर फिट का नक्शा तैयार किया गया। जिसके आधार पर भवन का निर्माण किया जाना था। उन्होंने ठेकेदार को बताया था कि बार बार कार्य देखने नहीं आ सकते हैं। विश्वास पर ही कार्य करने की सहमति बनी। ठेकेदार ने 8 महीने में मकान तैयार कर देने को कहा था।
जब मकान देखने तो क्षेत्रफल बड़ा दिखा। ठेकेदार से बात की तो कहने कगा गलती से बड़ा दिया गया है। और कहने लगा मेरी पहुंच बहुत बड़ी है, में आपका लोन बड़वा दूंगा, और कहने लगा जिस आर्किटेक्ट से आपने नक्शा बनवाया है वह मेरा इस कार्य में 3% का पार्टनर है। उसने ही भवन बनाया है। अब तुम्हारा मकान 2837.28 के बजाए 4266.00 वर्ग फीट का बन गया है। बाद में एक दिन मैने फोन किया तो मेरा नंबर ब्लाक कर दिया था। मैंने उसके बाद ठेकेदार से कहा कि आप लोग रविवार को आओ हिसाब कर लो। मेरे पास इतने पैसे नहीं है। जिस पर ठेकेदार लोन बढ़वाने की बात करने लगा। एक दिन पत्नी ने फोन कर बताया कि मेरे साथ अभद्र व्यवहार व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। मैंने ठेकेदार से हिसाब कर बिल देने को कहा। मुझे उन्होंने 70 लाख का बिल भेजा। उसे देख कर मेरे होश उड़ गए। आर्किटेक्ट ने मुझसे शुरू में क 45-50 लाख में आपका मकान पूरा करने की बात कही थी। ठेकेदार सुरेंद्र बोरा से बात की तो कहने लगा कि हम तुम्हारे मकान में तीन पार्टनर है। हमारा काम केवल सामान देना है। मकान घटाना-बढ़ाना बलवंत सिंह के हाथ में ही है। तुम्हे जो करना है कर लो, तुम्हे पैसा हमारा पूरा ही देना पड़ेगा, नही तो हम मकान तोड़ देंगे। उन्होंने एससीपी को बताया कि एग्रीमेंट के पन्ने भी बदले गए थे। विरोध करने पर धमकी देने लगा। मैंने 58 लाख ठेकेदार को दे दिए थे। और फिनिसिग करने को कहा। लेकिन वह 15 लाख और मांगने लगा।
फिर हमारे घर में शादी समारोह था जिस कारण मुझे ही अपने साथियों की सहायता लेकर मकान का कार्य पूरा करना पड़ा। बिजली और सेनेटरी में लगी लगभग 7 लाख का खर्चा आया। जब हिसाब जोड़ा गया तो ठेकेदार की तरफ 6 लाख ज्यादा चले गए थे। वह देने से मना करने लगा। जिस पर पटवारी सुरेश चंद्र सनवाल ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की थी।
थानाध्यक्ष नंदन रावत ने बताया कि 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page