सैनिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शनिवार को अंतरसदनीय क्विज़ प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एवं प्रधानाचार्य सत्येन्द्र सिंह नेगी रहे।
प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ सदनों सिंह, शिवालिक, कुमाऊँ एवं केसरी के छात्रों ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा के आधार सदनों का चयन किया गया। प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में संपन्न हुई। जिसमें भारतीय संविधान, विश्व इतिहास, रक्षा, खेल, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, विज्ञान आदि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवालिक सदन के छात्रों कैडेट सुमित नेगी, नवनीत भट्ट एवं लक्ष्य प्रताप ने प्राप्त किया। वहीं क्विज़ की लिखित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट नवनीत भट्ट ने, द्वितीय स्थान कैडेट तनिष्क ने एवं तृतीय स्थान कैडेट कुशाग्र गंगवार ने प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह नेगी द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कैडेट्स से शिक्षा के साथ ही समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भी पूरा करते रहने का आग्रह किया। साथ ही क्विज़ प्रतियोगिता के उच्च मापदंडों की एवं उनके संचालन की प्रशंसा की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन विकास कोटनाला ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य कमांडर एस नागराजन, वरिष्ठ अध्यापक के. एन. जोशी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page