भवाली। शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट द्वारा ग्राम पिछलटांडा ब्लाक रामगढ़ में महिलाओं में मोटे अनाज के प्रति जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए व्यजनों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में 10 महिलाओं ने प्रतिभाग किया गया। गाँव की महिलाओं को मोट अनाजों की पोषक उपयोगिता के बारे में बताया गया। प्रतिभागियों को मोटे अनाजों द्वारा बनायी जाने वालो नये आधुनिक यंजनों की पुस्तिका भी दी गयी। डॉ दीपाली टी पाण्डेय, गोविन्द सिंह रावत, पूर्व प्रधान ग्राम झुतिया ललित मोहन, प्रधानाचार्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिछलटांडा एवं वीना चौधरी ग्राम के वरीष्ठ महिलाओं द्वारा प्रतिभागियों में मोटे अनाजों के व्यंजनो का मूल्याकन किया गया। प्रतिभागिया द्वारा मडुवे की रोटी, मडुवे का हलुवा, लपसी झगोरे की खीर के साथ साथ आलू के गुटके बिछु घास की सब्जी भट्ट की चुड़कानी, रामदाने की खीर भाग की चटनी बनाएं गए। वही भावना देवी ने प्रथम पुरस्कार रोमी रावत ने द्वितीय, भावना रावत ने तृतीय पुरस्कार पुरुस्कार प्राप्त किया। सात्वना पुरस्कार भगवती हर्नवाल व लीला देवी द्वारा प्राप्त किये गये। कार्यक्रम का आयोजन डा० सुधा जुकारिया द्वारा किया गया।
इस दौरान रोमी रावत, डॉ शशि तिवारी आदि महिलाएं रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

