भवाली में भाजपा के सेवा पखवाड़े में वाद विवाद चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पॉलिका बैंकट हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वाद विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इस दौरान सीनियर, जूनियर, सब जूनियर वर्ग में क्षेत्र के निर्मला एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर, डीवीटो स्कूल, यु ऐ पब्लिक स्कूल, जीवी पंत इंटर कॉलेज, जीजीआइसी, राजकीय उच्यतर माध्यमिक विद्यालय मेहरागांव के छात्र छत्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में सब जूनियर ने वृक्ष हमारे मित्र, जूनियर वर्ग ने भारत मे नदियों का स्थान, सीनियर वर्ग ने मेरे सपनों का भारत भाषण दिए। निबंध प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति और शिक्षा प्रणाली, भारत की बोली भाषा और बौद्धिक विकास, उत्पादन, आपूर्ति, और आत्मनिर्भरता पर निबंध हुए। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे विद्यालयों व छात्र छत्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, जिला महामंत्री प्रगति जैन, वर्षा आर्य, कंचन साह, जुगल किशोर मठपाल,आशुतोष चंदोला, सचिन गुप्ता, मुकेश गुरुरानी, माला कनवाल,पिंकी नायक,तनुजा आदि लोगों उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page