भवाली। नगर के सैनिटोरियम रानीखेत रोड़ बाईपास को जोड़ने के लिए पुल का काम शुरू हो गया है। शासन द्वारा 5 करोड 47 लाख की लागत में बनने वाले टू लेन पुल जल्द तैयार हो जाएगा। भवाली नगर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। नगर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रो में खुशी की लहर है। नगर को जाम की समस्या से निजाद दिलाने को पूर्व मुख्यमंत्री स्व नारायण दत्त तिवाडी ने वर्ष 2005 में बतौर उत्तराखंड के मुख्य मंत्री भवाली बाई पास के निर्माण की घोषणा की गयी थी। जिसके लिए टोकन मनी के रूप में धनराशी भी स्वीकृत की गयी थी। भवाली बाई पास का निर्माण दो फ़ेस में होना था। जिसमें प्रथम फेस में भवाली सैनिटोरियम से भीमताल मार्ग की ओर नैनीबैड बाईपास कार्य व द्वितीय पार्ट में सैनिटोरियम गेट के समीप से नगर के बहार से अल्मोड़ा हाइवे तक काम होना था। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने क्षेत्रीय सांसद/विधायक के साथ ही लोक निर्माण सचिव से पत्रचार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व लोनिवि सचिव पंकज पांडेय से लगातार सचिवालय जाकर पुल की मांग की थी। एई स्वाति पंत ने बताया कि 5 करोड़ 47 लाख का पुल भवाली सैनिटोरियम 30 मीटर स्पान का बनने जा रहा है। पुल का निर्माण 12 माह में पूर्ण हो जायेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

