कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने से मौत

ख़बर शेयर करें

कपकोट। शामा पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। देर शाम पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

शामा पुलिस चौकी में तैनात 47 वर्षीय उमाकांत टम्टा शनिवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। उनके सीने में तेज का दर्द उठा। पुलिस कर्मी 108 के माध्यम से बागेश्वर ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। देर शाम सरयू तट पर उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत हुई है। मृतक की पत्नी व बच्चे बागेश्वर में किराये पररहते हैं। दोनों ही बच्चे स्कूल पढ़ते हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page