भवाली में अगस्त क्रांति की कांग्रेसियों ने दिलाई याद

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टि बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पालिका मैदान में अगस्त क्रांति पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देश की आजादी में शहीदों को नमन किया गया। अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी कंचन सुयाल ने समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को धन्यवाद् करते हुए कहा की 1942 का ये आंदोलन भारत की आज़ादी का निर्णायक आंदोलन रहा और ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका गया |
जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को इस क्रांति का एलान किया गया। जिसके कारण 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे का इतिहास है कि चार जुलाई 1942 के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया कि अगर अंग्रेज अब भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ देशव्यापी पैमाने पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेसी संजीव भगत ने कहा कि
भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए तमाम छोटे-बड़े आंदोलन किए गए। अंग्रेजी सत्ता को भारत की जमीन से उखाड़ फेंकने के लिए गांधी जी के नेतृत्व में जो अंतिम लड़ाई लड़ी गई थी। उसे अगस्त क्रांति के नाम से जाना गया है। इस लड़ाई में गांधी जी ने करो या मरो का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के युवाओं का आह्वान किया था। यही वजह है कि इसे भारत छोड़ो आंदोलन या क्विट इंडिया मूवमेंट भी कहते हैं। इस आंदोलन की शुरुआत नौ अगस्त 1942 को हुई थी, इसलिए इसे अगस्त क्रांति भी कहते हैं।
इस दौरान नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, महिला नगर अध्यक्ष जानकी आर्या, संजीव भगत, सचिन, महेश चंद्र , हरेन्द् आर्य, लोकेश जोशी, सचिन आर्या, राहुल आर्या, सद्दा मिया, रमेश आर्या आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page