भवाली में महंगाई के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

ख़बर शेयर करें

भवाली। महिला कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान गुरुवार को भ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ नैनीताल रोड़ स्थित एक सभागार में धरना प्रदर्शन किया गया। केन्द्र सरकार और उत्तराखंड सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा किया। मोदी तेरे शासन में जनता लूट गई राशन में आदि नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में फेल हो गई है। महंगाई से सबसे ज्यादा त्रस्त महिलाएं हैं। आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। रसोई गैस के दाम पूरे विश्व के मुकाबले भारत में सर्वाधिक हैं। महिलाओं का घर चलाने का बजट गड़बड़ ही चुका है ।वही वर्तमान में महंगाई दर आज तक के सबसे उच्चतम स्तर पर 7.8%
तक पहुंच गई है। रसोई गैस ,पेट्रोलियम पदार्थ, दाल चावल आटा सब्जी दूध प्याज टमाटर अदरक 200 से ₹400 तक उच्चतर स्तर तक पहुंच गया है। ऐसे में महिलाओ घर कैसे चलायेंगी। कहा महंगाई कम नहीं हुई तो हम चुनाव में भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। यहां नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस जानकी आर्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य, सभासद इदरीश खान, कांग्रेस नेत्री शांति तिवारी, धनी दुमका जानकी, जया कपिल, सीमा आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page