भवाली। नगर के एक सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलए-1 प्रशांत जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 नजदीक है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रत्येक वार्ड में बूथ एजेंट नियुक्त किए जाने पर भी चर्चा की गई, और संगठनात्मक तैयारियों को और तेज करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पीसीसी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने किया। इस अवसर पर बीएलए-1 प्रशांत जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, शेर सिंह बिष्ट, सभासद इदरीश खान, वरिष्ठ कांग्रेसी सुजान सिंह रजवार, हरेंद्र कुमार, ऊषा कन्नौजिया, निशा बिष्ट, जया कपिल, माया पंत, रितु कुमारी, रचना, केशव आर्य, तरुण शाह, राहुल, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

