कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ चलाएगा जनजागरूकता अभियाननैनीताल विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम बनाने पर जोर

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ चलाएगा जनजागरूकता अभियान
नैनीताल विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम बनाने पर जोर
भवाली। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने और जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ भागीदारी करेगा। उन्होंने कहा कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
पूर्व सैनिक सूबेदार एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री ईश्वरी लाल गोरखा के निवास स्थान पर आयोजित सम्मेलन में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। इस दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने संविधान, समानता और अधिकारों के मूल्यों पर चलते हुए सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों, क्षेत्रीय जनसमस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। ऐसे में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
इस दौरान युवाओं के रोजगार, महिलाओं के अधिकार और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने तथा लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पीसी गोरखा, शीलू कुमार, महेंद्र कुमार, प्रकाश शिल्पकार, ब्लॉक अध्यक्ष भुवन चंद्र, ओम प्रकाश आर्य, नरेंद्र कुमार, रवि चंद्र, गिरीश चंद्र, केशव कुमार, बचीराम, प्रेम चंद्र, पंकज चंद्र, किशोर कुमार, जगदीश, नवीन चंद्र, मोहन चंद्र, नरेंद्र कुंडा, हीरालाल, कृपाल राम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page