नैनीताल में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे कांग्रेसी, दिखाया शक्ति प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत अन्य बिंदुओं को लेकर सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान मल्लीताल स्थित पंत पार्क में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद यहां से जन आक्रोश रैली कमिश्नर कार्यालय तक निकाली गई। कांग्रेस की ओर से बीते लंबे समय से विभिन्न 24 सूत्रीय मांगों को लेकर जगह जगह प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रकरणों पर संज्ञान नहीं लेने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल कमिश्नरी के घेराव का निर्णय लिया। सोमवार सुबह मल्लीताल स्थित पंत पार्क में सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यहां हजारों की संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से लगातार जन विरोधी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन मुद्दों के निस्तारण में सरकार फेल साबित हुई है। इस दौरान पंत पार्क से तल्लीताल तक जन आक्रोश रैली निकाली गई। जहां कमिश्नरी का घेराव भी किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page