कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। दावेदारों को 12 फरवरी तक प्रदेश कार्यालय में आवेदन जमा करने को कहा गया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करने के लिए पार्टी ने खुली दावेदारी का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के इच्छुक दावेदारों से अपना आवेदन 12 फरवरी तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा कराने को कहा है। सारस्वत ने बताया कि लोकसभा चुनावों तैयारी के क्रम में सात फरवरी को नैनीताल-यूएसनगर और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के जिला, महानगर, ब्लाक और नगर कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक हल्द्वानी में होगी। जबकि गढ़वाल के तीनों संसदीय क्षेत्रों के जिला, महानगर, ब्लाक और नगर अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय में 10 फरवरी हो होगी। कहा कि जिला एवं महानगर अध्यक्षों के माध्यम से भी दावेदार अपने नाम भेज सकते हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

