नैनीताल में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, अपने दल-बल के साथ शामिल हुए शीलू कुमार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। आज कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में शीलू कुमार अपने दल-बल के साथ शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी प्रदर्शन में सहभागिता की।
माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाई गई।
शीलू कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र और जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page