कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में हजारों के आने की संभावना, ट्रैफिक रहेगा डायवर्जन, देखकर निकलें

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली प्रस्तावित होने के चलते सोमवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। शहर की सड़कों पर वाहनों को बदले हुए रास्तों से निकाला जाएगा। यह व्यवस्था रैली समाप्त होने तक रहेगा। पुलिस के अनुसार रैली में पांच से सात हजार लोगों की आने की संभावना जताई जा रही है। रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता भी आ रहे हैं। बड़ा आयोजन होने के चलते पुलिस ने रविवार रात यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया। एसपी ट्रैफिक हरबंस सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

ये रहेगी व्यवस्था
-रैली के डिग्री कॉलेज से एसडीएम कोर्ट तिराहा के बीच होने पर पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन कॉलटैक्स तिराहा,पनचक्की तिराहा होते हुए जाएंगे।
-दोनहरिया तिराहा,तिकोनिया, महारानी कट, कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा को आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
-रैली के डीएम कैंप कार्यालय पहुंचने पर सिंधी चौराहे से नैनीताल रोड आने वाले वाहन कालाढूंगी तिराहे से डायवर्ट होकर धानमिल तिराहे से मुखानी चौराह, नवाबी रोड होते हुए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page