कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर जान दी

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस के पूर्व आईटी सेल महानगर प्रभारी नितिन कौशिक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दुर्गा कॉलोनी, कृष्ण प्रणामी मंदिर के पास रहने वाले 48 वर्षीय नितिन कौशिक पुत्र देवेंद्र कौशिक ने घर के एक कमरे में पंखे के कुडे से फंदे में लटककर जान दे दी। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो बहनों के इकलौते भाई थे। एक भाई की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उन्होंने बीते नगर निगम चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी। जानकारी के अनुसार, शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page