-हिंदुस्तान से जातिवाद क्षेत्रवाद हुआ खत्म
-किसी जाति का नही गरीब का विकास है जरूरी
भवाली। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डे ने नगर के पर्यटक आवास गृह में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निर्देशक विश्व के नेता हैं। किसी भी नेता को दायित्व मिलने पर पाँच साल समाज देश के हित में कार्य करना चाहिए। पाँच साल बाद राजनीति की बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की छवि को विश्व के कोने कोने में पहचाने का काम किया है। हिंदुस्तान की छवि वसुधेव कुटुम्भकम की बनी है। कहा कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने इसके लिए न्याय के देवता गोल्ज्यू मन्दिर में पूजा अर्चना की गई। मंत्री सांसद विधायक व सभी ने पाँच साल ईमानदारी से काम किया है। कहा जनता प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यो से खुश हैं। फिर उन्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे। क्षेत्रवाद जातिवाद भाई बन्धु वाद बिरादरी वाद भासा वाद से ऊपर उठकर मोदी को बनाना है। कहा नैनीताल लोकसभा सीट कमल का फूल प्रत्याशी व चिन्ह है। उन्होंने जनता से भारी वोट डालकर जिताने की बात कही। उन्होंने विपक्ष का नाम लेकर कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि विपक्ष ने 65 साल देश व जनता को लूटा है। विपक्ष मोदी के आगे ब्रेकर लगाने का काम कर रहा है। विपक्ष ने जनता को जाति में बांटने का काम किया है। कहा प्रधानमंत्री ने कहा है कोई किसी भी जाति का हो गरीब के विकास की बात होगी जाति की नही, कहा देश की जनता ने विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, बालम सिंह मेहरा, आशुतोष चन्दोला, धीरज पढालनी, जुगल मठपाल, अम्बा दत्त आर्य, नंद किशोर पाण्डे, मुकेश गुरुरानी, वैभव आनंद, भुवन उप्रेती, लवेंद्र क्वीरा, कंचन साह, सुनील कुमार, पवन भाकुनी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

