भाजपा विधायक प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेसियों ने सौंपी तहरीर

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस ने कर्नाटक प्रदेश में चिन्तापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी मनीकांत राठौर के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमे उन्होने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने एसआई दीपक जोशी को तहरीर सौंपी। जिसमे कांग्रेसियों का आरोप है कि राठौर की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, उनकी पत्नी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान संदीप सहगल, इंदूमान, सरीम सैफी, सुभाष पाल, विमल गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, राजू छीना, हनीफ गुड्डू, माजिद अली, जफर मुन्ना, आबिद एड आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page