-नाथुवाखान में पटवारी नियुक्त करने की मांग उठाई
भवाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गणेश आर्या ने कुमाऊ आयुक्त को पत्र लिख क्षेत्र में पटवारी नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने पत्र लिख कहा है कि नाथुवाखान पट्टी क्षेत्र में लंबे समय से स्थायी पटवारी नही है। और जो यहाँ पर पटवारी चार्ज में है वह चौकी में नही मिलते हैं। जिससे लोगो को अपने छोटे छोटे काम कराने को भी भटकना पड़ता है। और पटवारी का फोन भी नही मिलता है। निससे यहां स्थायी पटवारी नियुक्त होना जरूरी हैं। पत्र लिख कहा कि 15 दिन के अंदर स्थायी पटवारी नियुक्त नही किया तो पटवारी चौकी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

