भवाली में कांग्रेस ने महिलाओं के अपमान के विरोध में किया पुतला दहन

ख़बर शेयर करें

भवाली। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में आज भवाली मुख्य चौराहे पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा सार्वजनिक मंच से महिलाओं के अपमानजनक बयान दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भवाली कोतवाली पहुंचकर संबंधित मामले में तहरीर सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के बयान समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश देते हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, उषा कनौजिया, माया पंत, निशा बिष्ट, जया कपिल, ममता, शोभा आर्या, एडवोकेट प्रशांत जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुजान सिंह रजवार, एस.एस. बिष्ट, तरुण शाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page