भवाली अग्निकांड में कांग्रेस ब्लॉक प्रभारी भुवन तिवारी ने की मुआवजे की मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में सोमवार रात अग्निकांड के बाद लोगो का लाखों का नुकसान हुआ है। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने मुआवजे की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी भुवन तिवारी ने कहा कि मंगलवार को भवाली पहुचकर प्रभावित लोगो से मिले। अचनाक आग लगने से लोगो का रोजगार छीन गया है। घर जलने से नुकसान हुआ है। कहा कि प्रशासन जल्द मुआवजे की करवाई पूरी कर प्रभावितों को राहत पहुचाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य से फोन पर बात कर मुआवजा दिलाने के लिए कहा गया है। जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह काम से देहरादून में है। आते ही प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। कहा पूरा परिवार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page