नैनीताल के प्रखर साह को दीजिये बधाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के लिए हुआ चयन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। प्रखर साह, निवासी मल्लीताल, नैनीताल, का चयन प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के अर्थ साइंस विभाग में पीएच.डी. कार्यक्रम हेतु हुआ है। उन्होंने GATE 2025 (भूविज्ञान विषय) तथा UGC-NET (अर्थ साइंस विषय) जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। प्रखर ने अपनी स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के डी.एस.बी. कैंपस से पूर्ण की, जबकि इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल से की। वे प्रगति कुमार साह, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग, तथा सीमा साह, शिक्षिका, जूनियर हाई स्कूल खुर्पाताल, के पुत्र हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके कठिन परिश्रम और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि भूविज्ञान और पर्यावरणीय अनुसंधान के क्षेत्र में उनकी गहरी रुचि और समर्पण को भी दर्शाती है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page