भवाली। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत हिन्दी विभाग डीएसबी परिसर नैनीताल में प्रोफेसर तथा महादेवी वर्मा सृजनपीठ रामगढ़ के निदेशक प्रो शिरीष कुमार मौर्य की “देवनागरी में उपलब्ध उर्दू के दस प्रमुख शायर तथा हिन्दी जन-मानस पर उनका प्रभाव” विषय पर शोध परियोजना को उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। शोध परियोजना स्वीकृत होने पर प्रो मौर्य को महादेवी वर्मा सृजनपीठ के समन्वयक मोहन सिंह रावत, हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो निर्मला ढैला बोरा सहित प्रो चन्द्रकला रावत, डाॅ. शुभा मटियानी, डाॅ शशि पाण्डे, मेधा नैलवाल, डाॅ कंचन आर्या, डाॅ. दीक्षा मेहरा, डाॅ मथुरा इमलाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

