चंद रत्न पुरस्कार के लिए बैठक का आयोजन,पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल से की चर्चा

ख़बर शेयर करें

पर्यावरण विद, वन क्षेत्राधिकारी अनुसन्धान हल्द्वानी व आनंद आश्रम के सलाहकार आदरणीय मदन सिंह बिष्ट, आनंद आश्रम की अध्यक्ष एवं चंद रत्न पुरस्कार की संस्थापक कनक चंद ने भीमताल में पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल, डॉ सुरेश मठपाल से उनके निवास में बैठक कार्यक्रम में भाग लिया।बैठक आगामी वर्ष में दिए जाने वाले चंद रत्न पुरस्कार समिति के गठन, प्रचार प्रसार, विजेताओं के चुनाव, और पुरस्कार वितरण के संबंध में की गई।
डॉ यशोधर मठपाल ने अपने लोक संस्कृति संग्रहालय में नव ग्रह वाटिका तैयार की जिसके लिए मदन सिंह
बिष्ट द्वारा नव ग्रह के पौधे संग्रहालय हेतु भेंट दिए। डॉ यशोधर मठपाल डॉ सुरेश मठपाल, मदन बिष्ट, कनक चंद द्वारा रुद्राक्ष का पौधा आंगन के प्रवेश द्वार पर शिव भगवान के आशीर्वाद स्वरूप, अनंत शुभकामनाओं सहित रोपित किया।
पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल से अपने द्वारा तिनका तिनका जोड़कर बड़ी मेहनत से निर्माण किये गए लोक संस्कृति संग्रहालय में उनके द्वारा सँजोकर रखी गयी सभी वस्तुएं, पेंटिंग्स ,मूर्ति, पुस्तके,पौधे आदि मदन बिष्ट और कनक चंद को दिखाई और विस्तार से बताई गई। साथ ही संग्रहालय की जरुरतों और परेशानियों पर भी चर्चा की। दोनों समाजसेवियों ने भविष्य में संग्रहालय के साथ जुड़कर इसे आगे बढ़ाने में अपना अपना हर सम्भव सहयोग देने के लिए कहा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page