भवाली शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय आठ स्कूलों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रशन मंच के जरिये कला, गीत, विज्ञान मॉडल पर प्रतियोगिता कराई गई। वही संकुल के प्रथम द्वितीय तृतीय आये छात्रों को मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक कैलाश चन्द्र सुयाल, उमा पढालनी, प्रगति जैन ने
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अदा की। विद्यालय के भुवन शर्मा ने बताया कि संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। बच्चों को प्रतियोगिता के जरिये सीखने का मौका मिलता है। इस दौरान मोहन बिष्ट, प्रकाश आर्य, मनोहर, राजन लाल वाल्मीकि व संकुल के समस्त प्रधानचार्य शिक्षक मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page