धारी क्षेत्र वनपंचायत रौलजांगल अघरिया में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ एसडीएम को शिकायत ।
प्रशासन पूर्व में कई जगहों पर अवैध निर्माण को धराशायी करा चुका है।
वहीं अवैध कब्जों और निर्माण का भी चिह्नीकरण चल रहा है। इधर धानाचूली के निकट भी अवैध कब्जा कर निर्माण का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा एसडीम धारी से की है ।
क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से भवनों का निर्माण चल रहा हैं। फल गोदाम के लिऐ वनपंचायत से सड़क के किनारे जमीन लेकर आवासीय काॅलोनियां बनाई जा रही है ।
पूर्व सरपंच रौलजांगल सुरेश चन्द्र ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि वनपंचायत रौलजागंल के अन्तर्गत जबरदस्ती दुकान निर्माण किया जा रहा है धानाचूली हिम्मत सिंह पुत्र कुशल सिंह के नाम से ग्रामीण फल गोदाम हेतु वर्ष 1960 मे कुछ लीज स्वीकृत थी जिसे उन्होंने आज तक स्वयं के उपयोग हेतु न बना कर यही लीज भूमि अन्य तीन लोगो को बेचीं है जिस भूमि मे तीन मंजिले भवन दुकाने व किराए हेतु आवास निर्माण किये गये है यही भूमि चौथी बार प्रकाश् सिंह बोरा को बेचीं है ग्रामीणों के अनुसार प्रकाश सिंह बोरा को पांच लाख मे बेचीं है इस हिसाब हिम्मत सिंह द्वारा लीज की आड़ मे करीब छह नाली भूमि वन पंचायत की बेचीं है मेरे द्वारा लीज के कागज़ व नक्सा दिखाने की बात कही गई तो क्रेता विक्रेता द्वारा कोई दस्तावेज दिखाने से ममना कर दिया यहां पर दुकान ,भवन निर्माण कार्य लगातार किया जा रहा है इस जगह एक विगत कई वर्षो से ग्राम सभा अघरिया के विकास कार्यो हेतु रेता बजरी अन्य सामग्री रखी जा रही है परन्तु इसी स्थान पर बाहरी ब्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है जो कि वन पंचायत रोलजाएंगल अघरिया मे पड़ता है सरपंच मिना देवी व पूर्व सरपंच सुरेश चंद्र ने उक्त निर्माण कार्य रोकने की मांग की है
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

