छात्रों की भूख हड़ताल लाई रंग

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग को लेकर कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पांचों छात्रनेताओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया।

आनन-फानन उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया जहां तीन उपचार के बाद छात्रनेताओं को छुट्टी दे दी गई जबकि दो छात्रों का उपचार चल रहा है। इसके बाद वैष्णवी खड़का और मोनिका भूख हड़ताल पर बैठ गई। देर शाम छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी होते ही छात्राओं ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

चुनाव की तिथि जारी करने को लेकर आशीष कबड़वाल, विशाल बिष्ट, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार और अंशुल कुमार भूख हड़ताल पर बैठे थे। बुधवार की रात सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार और अंशुल कुमार की हालत बिगड़ गई जिन्हें रात्रि में ही बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया और सुबह छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

बृहस्पतिवार को विशाल बिष्ट छात्रों को संबोधित करते-करते गिर गए और आशीष कबड़वाल की तबीयत बिगड़ गई। दोनों का बीडी पांडे अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page