मुख्यमंत्री ने उद्यान निदेशक बवेजा को निलंबित करने के दिए आदेश

ख़बर शेयर करें

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बडा एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान निदेशक डा.एचएस बवेजा को निलंबित करने के आदेश दे दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान

बवेजा पर अनिका ट्रेडर्स नर्सरी को नियमों का ताक पर रखकर लाइसेंस देने और पौधों की सप्लाई करने की अनुमति देने का आरोप है। कृषि एवं उद्यान सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बवेजा के निलंबन की पुष्टि की है। निलंबन अवधि में बवेजा गढ़वाल कमिश्नर कार्यालय से अटैच रहेंगे। सूत्रों के अनुसार उद्यान विभाग में विभिन्न अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कुछ किसान और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट में पीआईएल भी दायर की हुई है। हाईकोर्ट इस मामले में कड़ी टिप्पणी कर चुका है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page