भवाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को भाजपा भवाली मंडल की ओर से उमंग द प्रिपरेटरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को है।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और आरती से हुई। इसके बाद बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशी मनाई गई और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री वर्षा आर्या, मंडल महामंत्री अमित पांडे, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कंचन साह, गरमपानी जिला प्रभारी प्रकाश आर्य और दिनेश सहित विद्यालय के शिक्षक, बच्चे एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

