भवाली। नगर क्षेत्र में हर दिन बाघ का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिससे लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं। शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी ने नगर पॉलिका अधिसाशी अधिकारी को पत्र लिख कहा कि घोडाखाल चाय बागान श्यामखेत सड़को के दोनों ओर बड़ी झाड़ियां उग गई है। कुछ दिन पहले ही बाघ ने युवक पर हमला किया था। सड़क से हर दिन छोटे बच्चे पर्यटक आवाजाही करते हैं। लेकिन नदी झाड़ियां होने से बाघ का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द झाड़ियों को साफ कराया जाए। जिससे लोगो में बाघ का डर कम हो सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

