सिगरेट का धुआं आपकी आंखों को समय से पहले बूढ़ा बना रहा

ख़बर शेयर करें

सिगरेट का धुआं आपकी आंखों को समय से पहले बूढ़ा बना रहा है और अंधेपन की ओर धकेल रहा है। अमेरिका स्थित जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश की है।

आंखों के सेल पर हमला :सिगरेट का धुआं हमारे शरीर में ऐसे केमिकल छोड़ता है, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया कि धुआं आंखों की कोशिकाओं के अंदर मौजूद डीएमए के काम करने के तरीके को बदल देता है। यह बदलाव आंखों को सीधे कमजोर करता है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

चार गुना बढ़ता है खतरा : फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के आंकड़ों के अनुसार, धूम्रपान करने वाले लोगों में नजर जाने या पूरी तरह अंधे होने का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में चार गुना ज्यादा होता है। वैज्ञानिकों ने चूहों और इंसानों (अंग दान करने वालों) के आंखों के ऊतकों का मिलान किया, तो पाया कि धुएं ने 1,698 जींस के काम करने के तरीके को प्रभावित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

यह असर उन लोगों में भी देखा गया जो खुद सिगरेट नहीं पीते, लेकिन दूसरों के धुएं के संपर्क में रहते हैं। 20 सालों तक चले तीन लाख से ज्यादा लोगों के अध्ययन से पता चला है कि दिन में मात्र 1-2 सिगरेट पीना भी दिल और आंखों की सेहत के लिए खतरनाक है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

कैसे होगा बचाव : सेहत में सुधार तभी शुरू होता है जब धूम्रपान पूरी तरह से बंद कर देते हैं। सिगरेट की संख्या कम करने से जोखिम खत्म नहीं होता।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page