धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

ख़बर शेयर करें

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन
(स्थानीय संवाददाता)
25 दिसंबर को क्रिसमस डे के पावन अवसर पर CPC Convent School में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर प्राइमरी सेक्शन तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं क्रिसमस संदेश के साथ हुई, जिसमें प्रेम, करुणा, सेवा और भाईचारे का महत्व बताया गया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत वेलकम सॉन्ग और जिंगल बेल डांस ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
एलकेजी कक्षा के बच्चों की प्रस्तुति “It’s a Christmas Tree” तथा यूकेजी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “I Am a Barbie Girl” को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं प्राइमरी सेक्शन के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्रिसमस प्ले ने क्रिसमस के सच्चे संदेश—प्रेम और करुणा—को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page