चोरसा-बुढलाकोट मार्ग बंद, सब्जी उत्पादकों की बढ़ी मुश्किलें

ख़बर शेयर करें

मलबा हटाने के लिए मशीनरी और डंपरों की संख्या बढ़ाने की मांग

भवाली। चोरसा-बुदलाकोट मार्ग पर पहाड़ी खिसकने से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण सड़क बंद हो गई है। मार्ग बाधित होने से चोरसा और बुदलाकोट के ग्रामीणों के साथ ही सब्जी उत्पादकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वर्तमान में सब्जी का सीजन होने के कारण किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग की स्थिति का जायजा लेने के लिए ग्राम प्रधान चोरसा किशोर ढैला ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पीएमजीएसवाई की एई नेहा अमरीन और जेई अभिषेक सैनी से वार्ता कर मार्ग को जल्द खोलने की मांग की।ग्राम प्रधान किशोर ढैला ने कहा कि पूरी पहाड़ी खिसकने से सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा जमा है। उन्होंने मलबा हटाने के लिए डंपरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त मशीनरी और संसाधन उपलब्ध कराकर कार्य में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मार्ग लंबे समय तक बंद रहने से ग्रामीणों का दैनिक आवागमन प्रभावित होने के साथ किसानों को सब्जियों की उपज बाजार तक पहुंचाने में आर्थिक नुकसान हो रहा है।उन्होंने संबंधित विभाग से जनहित और ग्रामीणों की आजीविका को देखते हुए मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोलने की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page