क्लोरीन गैस हुई लीक, इलाका कराया खाली

ख़बर शेयर करें

देहरादून में प्रेम नगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले झांझरा इलाके में एक खाली प्लॉट में क्लोरीन गैस के सिलेंडर रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह अचानक इनमें रिसाव होने लगा। आसपास के इलाके में लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। गैस लीक की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के घरों में मौजूद लोगों को तुरंत वहां से हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्यों में लगी है। क्लोरीन गैस का सिलेंडरो को किन वजहों से वहां रखा गया था इसकी जांच की जा रही है। आसपास मौजूद रहे सभी लोग सुरक्षित और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page