भवाली में बीच सड़क पाइपलाइन बिछाने से लोग हो रहे चोटिल

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के दुगई वार्ड में बीच सड़क में पाइपलाइन बिछाने से लोग चोटिल हो रहे हैं। जिससे लोगो मेंजल संस्थान के प्रति आक्रोश पनपने लगा है। स्थानीय निवासी मदन सिंह कैड़ा ने बताया कि हर दिन लोग बीच मे खुली पाइपलाइन बिछाने से परेशान हैं। स्कूटी से आते जाते समय वार्ड के मदन सिंह, मनोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह चोटिल हो गए हैं। रात के समय पैदल चलने वाले भी कई बार गिर गए हैं। स्कूली छोटे बच्चों के लिए बीच सड़क बिछी पाइपलाइन मुसीबत बन गई है। कहा कि जल संस्थान जल्द पाइपो को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page