हार्ट ऑफ हिमालया के हरित अभियान में भवाली में लगे 50 फलदार पौधे, बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प

ख़बर शेयर करें

Heart of Himalaya के हरित अभियान में भवाली में लगे 50 फलदार पौधे, बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प
भवाली। पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड को हराभरा बनाने के उद्देश्य से Heart of Himalaya संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को महर्षि विद्या मंदिर, भवाली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 50 फलदार पौधे रोपे गए। इनमें नींबू, माल्टा, आंवला, अनार, प्लम और अखरोट जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त पौधे शामिल रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। बच्चों ने स्वयं पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील भी की।
कार्यक्रम में उद्यान विभाग एवं विश्व हिन्दू परिषद का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने Heart of Himalaya संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था की संयोजक प्रियंका जोशी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संदेश दिया—
“वृक्ष लगाओ, भवाली बचाओ, उत्तराखंड का मान बढ़ाओ।”
संस्था ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस हरित अभियान से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page